फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मनीषा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट, आत्महत्या का निष्कर्ष; ढाणी लक्ष्मण में सर्व समाज की पंचायत

भिवानी (ढिगावामडी) । गांव ढाणी लक्ष्मण में मंगलवार को धर्मदास आश्रम में गांव के मौजिज लोगों और सर्व समाज की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शिंभूराम ने की। भायतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिह आर्य ने कहा कि समाज और सभी संगठनों ने आज तक जो सहयोग किया वो सराहनीय कदम था। अब लड़ाई कानून के पाले में गई जो अब कानूनी तौर से लड़ी जाएंगी। जहां समाज की जरूरत होगी वे पीड़ित परिवार के साथ खडे़ मिलेंगे। पंचायत में बताया गया कि सात सितंबर को गांव के 11 मौजिज लोगों की कमेटी पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में गई थी। वहां सीबीआई जांच कमेटी ने अपनी पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में जमा करवा दी है। लेकिन चार्जशीट अभी भी जमा नहीं हुई है। कमेटी ने पंचायत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि यदि आप आगे लड़ना चाहते हैं तो अपना वकील करके कोर्ट में केस लड़ सकते हैं। साथ ही सीबीआई कोर्ट में यह भी बताया गया कि इस क्लोजर रिपोर्ट का निष्कर्ष केवल आत्महत्या सिद्ध होता है। इस पर मंगलवार को गांव की पंचायत में बड़ा फैसला लिया गया। मृतका शिक्षिका मनीषा के पिता संजय और उनके परिवार ने पंचायत में शपथ ली और कहा कि वे समाज के मौजिज लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक भी न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला मान लिया कि जब भी परिवार को समाज की जरूरत होगी, पूरा समाज संजय के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर संजय ने सभी खापों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों का आभार जताया। इस मौके पर मुकेश शर्मा , मनोहर राम, धर्मपाल, आजाद सिंह भुगला, बिजेन्दर गोरा, जयसिंह सरपंच, महावीर पुर्व सरपंच, राजेन्द्र कुमार सहित कई मौजिज लोग मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें