फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई लोहारू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत पिलानी रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लोहारू के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना लोहारू से इंस्पेक्टर सत्यनारायण मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें