फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और पंजाब में भाजपा ही बनाएगी सरकार, विपक्ष की उठक-बैठक का असर नहीं-अनिल विज

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन की चर्चाओं से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दिए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि लोकसभा चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए बहस करने का मंच है। वहां अपनी बात रखने से कोई नहीं रोकता, लेकिन विपक्ष चर्चा के बजाय शोर मचाता है या वॉकआउट कर जाता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने को विज ने उनका आंतरिक मामला बताया और दावा किया कि भाजपा पंजाब चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है तथा वहां भी जीत दर्ज करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें