फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पहली बार संस्कृत महाविद्यालयों के होंगे खेल, संस्कृत में सुनने को मिलेगी कमेंट्री

शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 06:36 PM IST

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के द्वारा श्री दीवान कृष्णकिशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में पहली बार उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन संस्कृत भाषा, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को मंच देगा। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगभग 500 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। खास बात है कि इस कार्यक्रम में लोगाें को खेल प्रतियोगिताओं के दौरान कमेंट्री और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीतों के बोल भी संस्कृत में सुनने को मिलेंगे। इसमें हरियाणवी बोली में बने गीतों को भी संस्कृत में रूपांतरित किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 3 नवंबर को 10.30 बजे सनातन धर्म के सभागार में होगा। यह होंगे खेल छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मल्लयुद्ध और दौड़ स्पर्धाएं भी होंगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कि यह युवमहोत्सव संस्कृत के नवजागरण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि युवा संस्कृत को परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़कर देखें। उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियां संस्कृत भाषा में आयोजित की जाएँगी तथा सांस्कृतिक संध्या में संस्कृत संगीत प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें