फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: चुनाव में हो पूर्व सैनिकों का कोटा, समस्याओं की ऊपर तक हो पैरवी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 09:53 PM IST

छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित सरहिंद क्लब में वीरवार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें उत्तर भारतीय राज्यों के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगें रखीं। जिसमें चुनाव में आरक्षण, समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी प्रमुख रही। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल अनिल चौधरी ने सभी मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाया कि वह सरकार तक इन मागों को जरूर रखेंगे। बैठक में गुरुग्राम के अनिल कौशिक विशेष आमंत्रित अतिथि थे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव कर्नल तारा चंद ने किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बताया कि चुनाव लड़ने में जिस प्रकार से महिलाओं का कोटा है उसी प्रकार से पूर्व सैनिकों का कोटा होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें