फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों की पारदर्शिता को लेकर सौंंटी की चौपाल में कांग्रेस ने उठाए सवाल

अंबाला सिटी। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत सौंंटी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिटी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र जनता के मत से चलता है, सत्ता के मनमानेपन से नहीं। उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों से पात्र लोगों के नाम कटने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सूचियों का सत्यापन करने का आह्वान किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक रवि जोशी ने कहा कि बूथ स्तर पर वोट रक्षक और बीएलए की टीमें मतदाता अधिकारों की रक्षा करेंगी। वहीं, अभियान पर्यवेक्षक दिव्यांशु बुद्धिराजा ने सूची से पात्र नागरिकों के नाम छूटने को लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसबीर मलौर, दुष्यंत चौहान, राकेश मेहला, विनोद धीमान, हरमन हैरी और सरपंच अजायब सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें