अंबाला सिटी के कॉलेजों के साथ ही राजकीय आईटीआई में काउंसलिंग शुरू हो गई है। पहले मेधा सूची कम अलॉटमेंट में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच की जा रही है। दस्तावेज की जांच के बाद अभ्यर्थी को सीट अलॉट होगी। इसके बाद अभ्यर्थी फीस भरकर दाखिला ले सकेगा। यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक चलेगी। पहली मेधा सूची की बात करें तो संस्थान में 1188 सीट में से 619 सीट अलॉट हो चुकी हैं। फीस जमा करवाने पर ही अभ्यर्थी की सीट भरी मानी जाएगी। वहीं, जिले के कॉलेजों में भी दूसरी मेधा सूची जारी हो चुकी है। दूसरी अंतिम सूची के बाद सीट खाली होने पर 9 जुलाई को व्यक्तिगत काउंसलिंग के तहत सीट को भरा जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 11 जुलाई से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी दाखिला करवा सकेंगे।