100 वर्ष पुराने रेल पुल के अंतिम ढांचे को हटाने के लिए रेलवे ने शुक्रवारी को दो घंटे का ब्लॉक लिया । छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सात को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया। इस दौरान मुंबई से अमृतसर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म छह से निकाला गया। इसी प्रकार सचखंड श्री हुजूर साहिब से अमृतसर के बीच संचालित ट्रेन को प्लेटफॉर्म चार से गुजारा गया। मौके पर नजर रखने के लिए आरपीएफ के साथ स्टेशन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।