गोरखपुर रंग महोत्सव के तीसरे दिन युवाओं के लिए ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जीवन के अनुभवों और सामाजिक मुद्दों को प्रस्तुत किया। वहीं, संगीत से जुड़े युवाओं ने फिल्मी गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।