महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौराहे पर दीपावली के मौके पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि थाना और पुलिस पिकेट से कुछ कदमों की दूरी पर घंटों तक मारपीट होती रही, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद घटना जारी रही। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।