बांसगांव क्षेत्र के बघराई स्थित सहकारी समिति क्रय केंद्र का विपणन निरीक्षक अभय कुमार नायक ने निरीक्षण किया। मौके पर किसानों के लिए शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं मिली। परिसर में घास उगी हुई है और पानी भरा है। विपणन निरीक्षक ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं। किसानों का पंजीकरण नंबर शनिवार से लगाया जाएगा और क्रम के अनुसार धान की खरीद होगी।