बांसगांव क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बिजली कटौती से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दैनिक जरूरतें बिगड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।बांसगांव की पाली खास ग्राम पंचायत में तूफान के कारण दो दिन से लाइट नहीं आई है। पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। बिजली विभाग की ओर से अब तक मरम्मत शुरू नहीं की गई है।ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा संकट मोबाइल चार्ज को लेकर है। फोन बंद होने से संपर्क टूट गया है। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए चौराहे का एक बिजली दुकानदार जनरेटर लगाकर प्रति मोबाइल 30 रुपए किराया लेकर चार्ज कर रहा है।