पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकहिया आएंगे। वह शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और अजय कुमार सिंह टप्पू के बड़े भाई स्व. विनय कुमार सिंह बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सोमवार को सपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।