फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर बिल्डिंग हादसा: सीमापुरी में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबे लोगों की तलाश; सामने आया वीडियो

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या कितनी मौतें हुई हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें