मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेस कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का मार्च जारी है। इस दौरान कुछ समर्थक पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नजर आए। एसआईआर विवाद को लेकर विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत राय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर के नाम शामिल हैं।