चुनाव आयोग की तरफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों का मार्च आगे बढ़ रहा है। जिसमें कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद जंतर-मंतर जा रही बस की छत पर चढ़ गए। बस में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता समेत इंडिया गठबंधन के अन्य सांसद भी मौजूद थे।