दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नामांकन के बाद उम्मीदकारों के नाम वापिस लेने से पहले कैंपस में समर्थकों की भारी भीड़ है। थोड़ी देर में संगठन अपने-अपने पैनल की घोषणा कर देंगे। इसके बाद उम्मीदवार औपचारिक रूप से अपना प्रचार शुरू कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ रामजस कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोंकझोक हुई।