नई दिल्ली स्थित प्राचीन ऐतिहासिक झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का भव्य श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।