व्यापार मेला कल से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। मेले में प्रवेश के लिए टिकट ऑनलाइन और 54 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। आईटीपीओ की वेबसाइट पर भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से मेले तक पहुंचना आसान होगा और मेट्रो से यात्रा करना सुविधाजनक रहेगा।