पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। दमकल विभाग को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली थी। हादसे के समय सुबह 8 बजे करीब 10-12 मजदूर इमारत में काम कर रहे थे। दुर्घटना वाली जगह पर अंदर तक जेसीबी नहीं जा सकती, केवल ड्रिलर, कटर से रेस्क्यू किया गया। अभी भी रेस्क्यू जारी है। वहीं इस घटना पर जानें निगम पार्षद वार्ड 780 सीताराम बाजार राफिया माहिर और डीसीपी सेंट्रल रोहित राजवीर क्या कहा।