फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में बास्केटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, शतरंज, फुटबॉल और खो-खो की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के साथ उनकी शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती को बढ़ाना है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें