फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स नई दिल्ली ने शुक्रवार को जेएल ऑडिटोरियम में अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया

एम्स नई दिल्ली ने शुक्रवार को जेएल ऑडिटोरियम में अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ‘एम्स हेल्थकेयर इनोवेशन के सात दशक’प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 95 पोस्टरों के जरिए एम्स की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण पड़ावों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए नवाचारों को दिखाया गया। प्रदर्शनी में 1500 से अधिक स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों को बीएमआई जांच, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण, ब्लड शुगर जांच, आंखों की सामान्य समस्याओं, दांतों की सफाई, अंगदान और सीपीआर जैसी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी 25 से 27 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें