ऊर्जा की नई दुनिया और आधुनिक तकनीक कैसे हमारे रोज़मर्रा के जीवन को आसान बना रही है, इसकी एक झलक विद्युत मंत्रालय के पवेलियन में देखने को मिल रही है। यहां लोग सिर्फ जानकारी ही नहीं ले रहे, बल्कि वर्चुअल रियलिटी यानी वीआर के ज़रिए बिजली बचाने के आसान और असरदार तरीके भी सीख रहे हैं। इसके साथ ही एनटीपीसी और एनएचपीसी की परियोजनाएं भी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। तकनीक के जरिए बिजली बचत का यह संदेश कैसे लोगों तक पहुंच रहा है।