सादतपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बच्चों ने शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, हाई जंप, रिले दौड़ और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।