जिला पुलिस ने साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन सूट-साड़ी बेचने, फ्लैट व कमरे किराये पर देने और रंगीन तोतों की होम डिलीवरी करने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहले मामले में साहिब निवासी जैवंत को चांदड़ाका गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। वह 'मां दुर्गा टेक्सटाइल' के नाम से ऑनलाइन सूट-साड़ी बेचने का झांसा देता था। उसके खिलाफ ओडिशा के राउरकेला में 3600 रुपये की ठगी की शिकायत मिली।