राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सोमवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी। सुबह नौ बजे शुरू हुआ कुश्ती मुकाबलों का सिलसिला शाम सात बजे तक चला। दंगल में मेवात के अलावा हरियाणा और दूसरे राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का मुख्य मुकाबला जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी और बनारस के राहुल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में जावेद गनी ने राहुल को हराकर जीत हासिल की। जीत के बाद दर्शकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर जोरदार स्वागत किया। दंगल में 1100 रुपये से कुश्तियों की शुरुआत हुई, जबकि लड़कियों के बीच 5100-5100 रुपये की दो कुश्तियां भी कराई गईं।