नूंह के गांव बैंसी में मामूली कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति पर देर रात चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। चाकू लगने के बाद घायल बेहोश हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान हब्बू पुत्र पलटू के रूप में हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।