नूंह जिले के अरावली कॉलोनी में रविवार दोपहर एक नए मकान का बरामदा अचानक भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हादसे में महिला और उसके तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे चारों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।