फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में उल्लू के हमले से दहशत: सोसायटी के लोगों पर कर रहे हमला, घायल शख्स ने बताई अटैक की पूरी कहानी

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में उल्लू के हमले से निवासी घायल हो गया। निवासी बिजॉय ने बताया कि बुधवार को टावर-4 की पार्किंग से बाहर निकलते समय उल्लू ने उनके सिर पर दो बार हमला किया। नाखून लगने से सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। उन्होंने तुरंत जरूरी इंजेक्शन लगवाए। बिजॉय के मुताबिक उल्लू काफी समय से सोसायटी में है और पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। वन विभाग से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की गई है। वहीं निवासियो ने बताया कि सोसायटी में पिछले दो हफ्ते से तीन चार लोगों पर पक्षी उल्लू ने सिर में रात को कई बार हमला किया है। इन उल्लू को सोसायटी में कई बार लोगों की बालकनी में देखा गया है, अब सोसायटी में आतंक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें