शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर में महिलाओं ने यात्रा निकाली। नवरात्र के नौ दिन पूरे होने पर महिलाएं अपने सिर पर पूजन के दौरान उगाए गए जौ रखकर माता के मंदिर पहुंचीं। मंदिर में प्रवेश करने से पहले महिलाओं ने माथा टेककर माता को प्रणाम किया और विधि-विधान से दर्शन किए। यात्रा में महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों ने भी भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया और जय माता दी के जयकारे लगाए |