फस्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों ने दीये, मोमबत्तियां और दिवाली तोरण बनाए। बच्चों एवं अभिभावकों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्यूपेशनल थेरेपी बच्चों में दैनिक जीवन के कौशल, आत्मनिर्भरता और कार्यक्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय के ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग के छात्र भी मौजूद रहे।