सेक्टर-128 में चल रही रामलीला में सोमवार रात कथक गुरु अनु सिन्हा की अगुवाई में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। राम-सीता प्रसंग और भक्ति से सराबोर कथक नृत्य नाटिका को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने परिवार समेत शिरकत की।