फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: विजयादशमी महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष बोले- श्रीराम ही भारत की जीवन-धारा, न्याय ही वास्तविक आदर्श

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल आस्था नहीं, बल्कि भारत की चेतना और जीवन-धारा हैं। न्याय ही जीवन का सर्वोच्च आदर्श होना चाहिए। हजारों श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि राम का अर्थ केवल विजय नहीं, सत्य, न्याय, त्याग और अंतिम व्यक्ति के प्रति करुणा है। जब तक इन मूल्यों को आचरण में नहीं उतारेंगे, समरस समाज संभव नहीं है। उन्होंने मंच से दो संकल्प साझा किए। पहला, गौरी शिक्षा केंद्र के माध्यम से गरीब बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची उपासना है। दूसरा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। खेल से शारीरिक-मानसिक मजबूती के साथ नेतृत्व और राष्ट्रहित की भावना आती है। समिति के पदाधिकारियों और मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से उनके विचारों का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें