फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा का एक्यूआई घटा, फिर भी प्रदूषण से राहत नहीं

नोएडा शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर कम होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 से घटकर 208 पर पहुंच गया है। इसके बाद भी शहर येलो जोन में बना हुआ है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। नोएडा में एक्यूआई में गिरावट के बाद भी सड़कों पर उड़ती धूल प्रदूषण की समस्या को बढ़ा रही है। शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही और निर्माण कार्यों के चलते धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क से गुजरने वाले वाहन धूल को हवा में फैला रहे हैं। इससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण का असर बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें