फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में नाटक से दिया दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश

ग्रेटर नोएडा में उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर में मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठे चरण के तहत मीना मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, नारी सम्मान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने दहेज प्रथा पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मंचन कर नारी शक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया। जिला कारागार पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। साथ ही, किसी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। एआरपी मनीषा श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश राठी, मीनू चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें