नोएडा में खेलों के प्रति जुनून और भविष्य के ओलंपियन्स को तराशने के संकल्प के साथ गौरी शिक्षा फाउंडेशन द्वारा आयोजित केप टाउन स्पोर्ट्स कार्नीवाल का आयोजन किया गया। सेक्टर 74 स्थित सोसाइटी में आयोजित इस कार्नीवाल में 540 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन कोर्ट से लेकर फुटबॉल के मैदान तक, हर तरफ खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 50 व 100 मीटर दौड़, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और तैराकी जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों, युवाओं और वयस्कों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी मुकेश शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि 2028 ओलंपिक में नोएडा के खिलाडी पुरस्कार लाएं और देश में नाम रोशन करें इसलिए हमें पहले से तैयारी करती है उनकी इस पहल ने केप टाउन सोसाइटी के खेल प्रेमियों में एक नई ऊर्जा भर दी है। मुकेश शर्मा ने इस आयोजन के पीछे अपना बड़ा विजन साझा करते हुए कहा हमारा सपना है कि 2028 ओलंपिक में नोएडा का एक खिलाड़ी देश के लिए पदक जीते। केप टाउन स्पोर्ट्स कार्नीवाल इसी दिशा में एक कदम है, जहाँ हम स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। हम ऐसे आयोजन नोएडा की अन्य सोसायटियों में भी जारी रखेंगे। केप टाउन स्पोर्ट क्लब के नवीन दुबे ने बढ़िया आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार ब्यक्त किया।