फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ टू नोएडा: हिंडन एयरपोर्ट से 16 मिनट में अस्पताल पहुंचा धड़कता दिल, पुलिस ने बनाया था ग्रीन कॉरिडोर

चंडीगढ़ से लाया गया हृदय बुधवार को गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 62 स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यातायात पुलिस की तत्परता से महज 16 मिनट में 20 किलोमीटर का रास्ता तय किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हवाई जहाज के जरिये हृदय को ट्रांसप्लांट के लिए लाया गया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हृदय को लेकर एंबुलेंस हिंडन एयरपोर्ट से रवाना हुई। पहले से तैयार यातायात पुलिस की टीम ने रास्ते में ग्रीन कॉरिडोर बनाया। एंबुलेंस के सुरक्षित अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें