ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक किराएदार युवक ने लिफ्ट में सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने भी मारपीट की। यह विवाद युवक की पार्किंग में किसी और की कार खड़ी होने के कारण शुरू हुआ था। मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी किराएदार को फ्लैट खाली करने को कहा है।