यमुना क्षेत्र के सेक्टर 18 में राजपूत करणी सेना के द्वारा सामाजिक सहयोग एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में सर्व समाज के करीब दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच आने वाले मुद्दों पर विचार विमर्स किया जाएगा। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि चौधरी फार्म हाउस में 13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का लाभ स्थानीय किसानों, युवाओं, व्यापारियों और ग्रामीणों को मिलना चाहिए।