फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दोस्त-पुलिस कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने जाना महिला थाने का कामकाज, सुरक्षा को लेकर हुईं जागरूक

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं है। छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी या अपराध को चुपचाप सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। यह बातें सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर प्रियंका धाकरे ने कहीं। इस दौरान छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने के साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़, पीछा करने, धमकाने या किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहना उचित नहीं है। ऐसी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने से समय रहते कार्रवाई की जा सकती है। कई बार जानकारी के अभाव में महिलाएं और छात्राएं अपनी परेशानी परिवार या पुलिस को नहीं बताती हैं। इससे अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी गलत व्यवहार की शिकायत करने में झिझक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें