फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ट्रेड शो: मोबाइल से कनेक्ट होगा किचन, एक डिवाइस से बनेंगी 650 से अधिक रेसिपी

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गुजरात की कंपनी ऑन2कुक ने व्यावसायिक रसोई के लिए अपना कमर्शियल कुकिंग डिवाइस पेश किया। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से खाना पकाने का समय 70 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। डिवाइस में माइक्रोवेव और इंडक्शन तकनीक को एक साथ जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने कॉम्बिनेशन कुकिंग टेक्नोलॉजी नाम दिया है। मोबाइल ऐप से जुड़ने के कारण इसमें रेसिपी चुनने, कुकिंग की निगरानी करने और हैंड्स-फ्री खाना पकाने की सुविधा भी मिलती है। कंपनी की प्रतिनिधि स्नेहा पटेल ने बताया कि डिवाइस में 650 से अधिक पूर्व-निर्धारित रेसिपी उपलब्ध हैं। इनमें बेकरी, चाइनीज, गुजराती, उत्तर और दक्षिण भारतीय, इटैलियन, थाई और पैन एशियन व्यंजन शामिल हैं। ऐप के जरिये रेसिपी लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे व्यावसायिक रसोई में अलग-अलग व्यंजनों के लिए अलग उपकरण रखने की जरूरत कम हो सकती है। डिवाइस में स्वचालित स्टिरर लगा है, जिससे खाना पकाते समय उसे हाथ से चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। पानी की सही मात्रा डालने के लिए स्प्रेयर पंप और बोतल दी गई है। माइक्रोवेव और इंडक्शन की शक्ति को अलग-अलग नॉब के माध्यम से शून्य से 100 स्तर तक नियंत्रित किया जा सकता है। भाप निकासी की व्यवस्था होने से कंपनी के अनुसार चिमनी की आवश्यकता भी कम हो जाती है। कंपनी का दावा है कि मोमो करीब 10 मिनट के बजाय तीन मिनट, केक 25 के बजाय पांच मिनट और चिकन करी 30 के बजाय आठ मिनट में तैयार की जा सकती है। फ्रोजन भोजन को बिना पिघलाए सीधे पकाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस स्टीमर, ओवन, इंडक्शन, माइक्रोवेव, फ्रायर और ग्रिलर की तरह काम कर सकती है। इससे जगह, ऊर्जा और संचालन लागत कम करने में मदद मिलने का दावा किया गया है। डिवाइस में सिलिकॉन स्टिरर, मोमो बास्केट, ग्रिल पैन, पिज्जा किट और केक मोल्ड जैसी एक्सेसरीज भी दी जाती हैं। कंपनी के मुताबिक यह होटल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, कैंटीन, क्लाउड किचन और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट के लिए उपयोगी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें