ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-12 में सोमवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक ने वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।