ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में उल्लू के जोड़े और उनके बच्चो को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग की टीम विशेषज्ञों के साथ सोसाइटी में उल्लू को पकड़ने का काम किया। सोसाइटी में कुल 5 उल्लू को चिन्हित किया गया है। इनमें उल्लू के जोड़े के तीन चूजें हैं। विभाग का कहना है कि उल्लू को रेस्क्यू कर दूसरी जगह छोड़ा जाएगा। अब तक कुल सात उल्लुओं का रेस्क्यू किया गया है। जिन्हें 10 किमी दूर सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ा जाएगा।