गुरुग्राम साइबर सिटी में काफी वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती और काफी वाहन चालक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर चलते हैं। ऐसे में इनमें बाइक, थार, स्कॉर्पियो आदि वाहन शामिल हैं। वहीं, ट्रक, डंपर व कैंटर की नंबर प्लेट पर मिट्टी या ग्रीस लगाया जा रहा है, ताकि ऑनलाइन चालान न कट पाएं। हालांकि यातायात पुलिस ने पिछले नौ माह में 50,551 वाहनों के नंबर प्लेट संबंधी नियम तोड़ने पर कार्रवाई करते हुए चाला काटे हैं।