फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक सर्विस रोड की होगी मरम्मत

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक मास्टर रोड के साथ सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस पर करीब 4.97 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत सेक्टर-41/44, 40/45, 39/46 और 38/47 को विभाजित करने वाली मास्टर रोड के किनारे सर्विस रोड की मरम्मत और इससे जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक वाहनों की आवाजाही के लिए मास्टर रोड के साथ सर्विस रोड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, सर्विस रोड कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और यातायात भी प्रभावित होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें