गुरुग्राम सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में अब सीवर शोधित पानी से हरियाली को बनाए रखा जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पार्क तक शोधित पानी पहुंचाने का ट्रायल भी कर लिया है। योजना के तहत इस पानी का इस्तेमाल वायु सेना स्टेशन, पुरानी दिल्ली रोड और सनाथ रोड की ग्रीन बेल्ट में भी किया जाएगा। जीएमडीए की ओर से सीवर शोधित पानी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत पार्कों और ग्रीन बेल्ट के साथ अन्य गैर-पेयजल जरूरतों में भी शोधित पानी के इस्तेमाल की योजना है। पुरानी दिल्ली रोड, सनथ रोड, ताऊ देवी लाल पार्क सेक्टर-22 और वायु सेना स्टेशन तक शोधित पानी पहुंचाने के लिए पंपिंग मशीनरी, मुख्य वितरण रिसाइकिल पाइपलाइन और भूमिगत टैंक का निर्माण किया गया है।