गुरुग्राम में सामाजिक कुरीतियों और शादी-विवाह में बढ़ते अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए शनिवार को गांव रामगढ़ में पंचायत का आयोजन किया गया। सोहना विधायक तेजपाल तंवर की अध्यक्षता में हुई पंचायत में गुर्जर समाज की पुरानी परंपराओं और करीब दो दशक पहले लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शादी समारोहों में होने वाले दिखावे पर अंकुश लगाने के लिए कई नए निर्णय लिए गए।