शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ने के साथ ही लोग प्रदूषण से बचाव के लिए घरों में एयर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं। इसके चलते बाजार में एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, कई लोग दुकानों पर जाने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से भी एयर प्यूरीफायर मंगवा रहे हैं।