फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बसई रोड जर्जर, सीवर ओवरफ्लो से बढ़ी वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी

गुरुग्राम के बसई रोड की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति और सीवर के गंदे पानी के कारण पैदल राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। पानी जमा रहने से सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें