फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से टनल के जरिये जोड़ने की तैयारी

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 09:54 PM IST

गुरुग्राम सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी/विजन सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए अंडरग्राउंड इंटरचेंज (टनल) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित इंटरचेंज पर करीब 907 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ग्लोबल सिटी परियोजना को 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत वाणिज्यिक टावर, कार्यालय, आवासीय टावर, अस्पताल, स्कूल, नवाचार केंद्र, स्टार्टअप और इनक्यूबेशन जोन के साथ हरित क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। हरियाणा सरकार परियोजना के पहले चरण को करीब 587 एकड़ में विकसित कर रही है। इससे भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ने वाले यातायात को बेहतर तरीके से संचालित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें